
नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – इन दिनों राजधानी दिल्ली और दिल्ली के आसपास के इलाके की जनता तपती गर्मी से झुलस रही है। लेकिन 1 जून को दोपहर के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दरअसल, बाहरी दिल्ली में धूल भरी आंधी चल रही है तो वहीं राजधानी से सटे गुरुग्राम में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई।

वहीं मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जताई थी कि जून महीने के पहले दो दिन दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद दिल्ली की जनता को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। दिल्ली में बारिश और आंधी के बाद न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बाराबंकी में चार की मौत
यूपी के बाराबंकी में भीषण गर्मी की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है। दरअसल,1 जून को मिर्जापुर के बाद बाराबंकी में गर्मी के कारण 4 लोगों के मौत की खबर है। हालांकि प्रशासन इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है कि इन लोगों की मौत गर्मी से ही हुई है।इन मरने वालों में दरोगा सहित तीन और लोग शामिल हैं। रामनगर में पीआरवी दरोगा एक किलोमीटर तक पैदल चले फिर पैदल चलने के वजह से उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दरोगा की मौत हो गई है।
इन राज्यों में भी हुई मौत
वहीं इससे पहले भीषण गर्मी और हीटवेव की वजह से बिहार के औरंगाबाद में 12 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 20 से ज्यादा लोग अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। ओडिशा के राउरकेला में भी गर्मी की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं झारखंड में भी हीटवेव ने चार जानें ले ली। दूसरी तरफ राजस्थान में 5 लोगों की मौत हो गई। बता दें, राजस्थान में गर्मी से मरने वालों की संख्या 50 से ज्यादा हो चुकी है।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत