
हिमाचल प्रदेश/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जोरों-शोरों से चल रहा है। मंडी, शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा में लोकसभा सीटों पर लगातार मतदान की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। हिमाचल के कई गांव वाले इलाकों में भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। इसी बीच लोकतंत्र के महापर्व की सबसे खूबसूरत तस्वीर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से आई है। जहां एक 72 साल की एक महिला ने वोट डाला है, सुनने में तो ये बहुत आम सा लग रहा है, लेकिन ये महिला गंभीर रूप से बीमार हैं।
महिला के मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ था और साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर भी था। इसी कारण चुनाव आयोग ने भी महिला के जज्बे को सलाम किया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर जिले के चुवाड़ी मतदान केंद्र में विमला शर्मा ने अस्वस्थ होने के बावजूद मतदान किया। इसी तरह, चंबा मुख्यालय के 105 वर्षीय मास्टर प्यार सिंह ने बूथ-55 में खुद मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और युवाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। प्यार सिंह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और खुद चलकर मतदान केंद्र पहुंचे थे।
देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का दिया परिचय
हिमाचल प्रदेश के चुनाव आयुक्त ने महिला के हौसले को सलाम किया और ट्वीट करते हुए कहा कि जब भी नैतिक जिम्मेदारी की बात आई तो विमला देवी के रास्ते में कोई बाधा नहीं आ सकी। उन्होंने कहा कि महिला ने बीमार हालत में भी मतदान केंद्र पहुंच कर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 1254 ऐसे मतदाता हैं जिनकी उम्र सौ साल से ज्यादा है। इनमें से अधिकतर ने घर पर ही वोट डाला है, क्योंकि चुनाव आयोग ने बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही वोटिंग की सुविधा प्रदान की है। फिर भी कुछ मतदाता ऐसे हैं जो खुद मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाल रहे हैं।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद