बिहार में लू की वजह से गई कई लोगों की जान                           

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में लू की वजह से गई कई लोगों की जान                           

-12 लोगों की मौत हो गई , 35 लोग सदर अस्पताल में भर्ती

बिहार/अनिशा चौहान/ – बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप अभी जारी है. इस प्रचंड गर्मी से प्रदेश में कई लोगों की जान चली गई और सैकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती हैं. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को औरंगाबाद में हीट स्ट्रोक की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है. चिकित्सा पदाधिकारी अभिषेक कुमार में बताया कि हीटवेव के शिकार लगभग 200 मरीज दिनभर में आए और उनका इलाज किया गया. वहीं, भोजपुर में अब तक पांच इलेक्शन कर्मी, दो पुलिस कर्मी समेत 9 लोगों की मौत हीट स्ट्रोक की वजह से हुई है. आरा सदर अस्पताल में 10 इलेक्शन कर्मी समेत 70 से ज्यादा लोग भर्ती हैं. जिनमें कई की स्थिति नाजुक है.

औरंगाबाद सदर अस्पताल में मची अफरा-तफरी

औरंगाबाद सदर अस्पताल में हीटवेव के मरीज आने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, सिविल सर्जन रवि भूषण श्रीवास्तव, डीपीएम मो. अनवर आलम, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखा. इस दौरान जिलाधिकारी ने कई निर्देश दिए.

अस्पताल उपाधीक्षक ने दी पूरी जानकारी

वहीं, अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि जिले में बढ़ते तापमान को लेकर भयावह स्थिति है, लेकिन अस्पताल में हीटवेव के भर्ती मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है और हर परिस्थिति से सामना करने के लिए अस्पताल प्रबंधन कटिबद्ध है. उन्होंने बताया कि पांच मरीज की मौत इलाज के दौरान जबकि सात मरीज की मौत पहले ही हो चुकी थी. इस प्रकार कुल मृतकों की संख्या 12 हो गई है.

तापमान डिग्री सेल्सियस के पार

बता दें कि बिहार के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार कर जाने के साथ बृहस्पतिवार को सबसे अधिक तापमान बक्सर में 47.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, राज्य में भीषण गर्मी के बीच बिहार सरकार ने बुधवार को सभी निजी और सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों को आठ जून तक बंद करने का आदेश दिया है.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox