बिना वीजा व पासपोर्ट के रह रहे 6 विदेशी नागरिकों को डाबरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिना वीजा व पासपोर्ट के रह रहे 6 विदेशी नागरिकों को डाबरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

-जांच के दौरान 30 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-  बड़ी संख्या में अफ्रीकी नागरिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पैसा कमाने के अवसरों की तलाश कर रहे हैं। बहुत सारे अफ्रीकी नागरिक पीएस मोहन गार्डन और उत्तम नगर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में रह रहे हैं और उनमें से कई नकली या समाप्त वीजा के साथ रह रहे हैं। इनके खिलाफ स्थानीय लोगों और दूसरे राज्यों के लोगों को नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के भी मामले दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा, अफ्रीकी नागरिकों के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी के मामले भी सामने आए। विदेशियों के अवैध रूप से रहने के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में 4 अगस्त को भी डाबड़ी पुलिस ने एक बड़ी जांच के दौरान करीब 30 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर जांच की। जिसके तहत विदेशी नागरिकों के ठहरने व उनके वैध दस्तावेजों की जांच की गई। इस जांच में पुलिस ने 6 ऐसे लोगों को चिंहित किया जो दिल्ली में बिना वैध वीजा व पासपोर्ट के रह रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज किया और इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी।
                       इस संबंध में डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि विदेशियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिए एसआई विकास, सुंदर और राजेश के नेतृत्व में 3 टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक टीम में 17 पुलिस अधिकारी तैनात किये गये। पुलिस ने जांच के दौरान 6 ऐसे लोगों को पकड़ा जो देश में बिना वैध वीजा व पासपोर्ट के रह रहे थे। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक अवैध रूप से क्षेत्र में रह रहे है और अवैध गतिविधियों में शामिल है। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ यू/एस 14 सी फॉरेन एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अका फ्रांसिस पुत्र अन्यामा, निवासी 10, गुरुद्वारा रोड, महावीर एन्क्लेव, एनडी, गरबुआबुदा पुत्र गरबा निवासी अस्तुनिया ग्रेटर नोएडा, यूर्पी, मदुबुको स्टेनली ओनीजिकाचुकु पुत्र ल्यूक मदुबुको निवासी निजविया हाउस, गली नंबर 7, गुरुद्वारा रोड, महावीर एन्क्लेव भाग 1, नई दिल्ली, तोगबा इमैनुएल पुत्र एंथनी लिबेरियन आर/ओ एच नंबर एच -3, बंगाली कॉलोनी, महावीर एन्क्लेव, एनडी, केनेथ इज़ुकवु पुत्र एकवेन्ज़र/ओ आरजेड बी -19, बिंदापुर एक्सटेंशन, एनडी और लेमेंटका मार्शल पुत्र मार्शल निवासी ३३०१, एल ब्लॉक, डेल्टा २, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश के रूप में की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेसी रिमांड लेने के लिए माननीय द्वारका कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस पूरी गहनता से मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox