
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान खैरा मोड़ पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो वाहन चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की बाईक बरामद की है। वहीं पकड़े गये आरोपियों में राहुल नाम का एक बदमाश भी है जो बाबा हरिदास नगर थाने का बीसी है और उस पर 20 मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 4 अगस्त को जब बीट टीम गश्त कर रही थी तो एमसीडी कार्यालय के साथ खैरा मोड़ पर दो युवकों को आते देखा जो काफी संदिग्ध लग रहे थे। टीम के हवलदार जितेन्द्र व सिपाही राजदीप ने उन्हे रोककर पूछताछ की तो वो सही से जवाब नही दे सके। जब टीम ने बाईक की जांच की तो पता चला उक्त बाईक चोरी की है। जो बीएचडी थाना क्षेत्र के सैनिक एंक्लेव पार्ट-2 से 31 जुलाई को चुराई थी। टीम ने इसकी सूचना एसएचओ जगतार सिंह को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी राहुल उर्फ जोगी पुत्र जोगेन्द्र निवासी न्यू हीरा पार्क, दिचाउ रोड, नजफगढ़ और प्रवेश उर्फ भोलू पुत्र राजेश निवासी गौशाला रोड, धर्मपुरा, नजफगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद खुलासा किया कि राहुल नामक आरोपी बीएचडी थाने का बीसी है और 20 अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।





More Stories
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
महिलाओं से अभद्रता के मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार