बिजली आपूर्ति देने के लिए हिसार और दिल्ली जोन में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिजली आपूर्ति देने के लिए हिसार और दिल्ली जोन में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए

- बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ बलकार सिंह के अनुसार कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी रहेगी । - 1912 व 18001804334 टोल फ्री नम्बर पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
NMNews Desk Helpline Haryana electricity

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरुग्राम/शिव कुमार यादव/प्रदीप यादव/दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कोरोना मरीजों के उपचार और व्यवस्था में लगे चिकित्सा संस्थानों, कॉलेज, अस्पताल, क्वारंटाइन सैंटर, डिस्पैंसरी और ऑक्सीजन निर्माता यूनिट की मशीनरी को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए हिसार और दिल्ली जोन में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।  यह जानकारी देते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ बलकार सिंह ने आज बताया कि इन कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। सभी कंट्रोल रूम के मोबाइल नम्बरों को भी सार्वजनिक किया गया है। ये नम्बर 24 घंटे चालू रहेंगे। 

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अन्तर्गत आने वाले जिला स्तर पर स्थापित किए गए कंट्रोल रूम के मोबाइल नम्बरों को निम्नलिखित तालिका में दिया गया है :- जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम मोबाइल नम्बर  ,सिरसा कंट्रोल रूम 9812556099 ,फतेहाबाद कंट्रोल रूम 8053299940 ,हिसार कंट्रोल रूम 9812452597 ,जींद कंट्रोल रूम 8221901531 ,भिवानी कंट्रोल रूम 8222882974 ,दादरी कंट्रोल रूम 9138290236 ,रेवाड़ी कंट्रोल रूम 8816888986 ,नारनौल कंट्रोल रूम 8059888214 ,गुरूग्राम-1  कंट्रोल रूम 7290038998 ,गुरूग्राम-2 कंट्रोल रूम 8929108428 ,फरीदाबाद  कंट्रोल रूम 9540954708 ,पलवल/नूंह कंट्रोल रूम 8059888404 

प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी संस्थानों व ऑक्सीजन बनाने वाले उद्योगों में बिजली आपूर्ति से सम्बन्धित कोई भी समस्या होने पर उपरोक्त नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है। सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा शिकायतों का निवारण या वैकल्पिक व्यवस्था त्वरित प्रभाव से करवाई जाएगी। इसके अलावा 1912 व 18001804334 टोल फ्री नम्बर पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox