
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- राजधानी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। जानकारी के अनुसार 5-6 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात एक पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को सूचना मिली, जिसमें पीड़ित मनोज ने बताया कि जब वह देर रात ड्यूटी से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में खड़े 3-4 युवकों ने उसके साथ बदसलूकी की। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और बैग छीन लिया, जिसमें टिफिन और कुछ नकदी भी मौजूद थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
CCTV और खुफिया सूचना से मिली सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए बिंदापुर थाना पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दिए। स्थानीय पूछताछ और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चार संदिग्धों की पहचान की, जिनमें से तीन को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में खुलासा: फरार साथी की तलाश जारी
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उनके साथ एक और युवक भी इस वारदात में शामिल था, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
आरोपी नाबालिग, पुलिस जांच जारी
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास