
मानसी शर्मा /- बांग्लादेश में आए दिन हिंदु समुदाय पर अत्याचार हो रहे है। अगस्त में शेख हसीना की सत्ता के बाद से राज्य में इस्लामीकरण बढ़ता ही जा रहा है। सरकार के साथ-साथ अब बांग्लादेशी सेना भी कट्टरपंथियों के सामने मजबूर होती दिखाई दे रही है। अन्य इस्लामिक मुल्कों की तरह अब बांग्लादेश की महिला सैनिक भी हिजाब में नजर आएंगी।
आपको बता दें, साल 2000 में बांग्लादेश की सेना में महिलाओं को शामिल किया गया था। जिसके बाद से उन्हें सेना में हिजाब पहनना मना था। लेकिन अब कट्टरपंथियों के दबाव में बांग्लादेश आर्मी ने महिलाओं के लिए हिजाब अनिवार्य कर दिया है।
हिजाबबदलाव का दिया आदेश
बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, महिला सैनिक अगर अब हिजाब पहनना चाहती हैं तो वे पहन सकती हैं। एडजुटेंट जनरल कार्यालय ने इस बदलाव के आदेश जारी कर दिए है। इस आदेश के अनुसार, महिला सैनिक को हिजाब पहनना वैकल्पिक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘3 सितंबर को पीएसओ सम्मेलन में सैद्धांतिक निर्णय लिया गया। जिसमें इच्छुक महिला कर्मियों को वर्दी के साथ हिजाब पहनने की मंजूरी दी गई।’
हिजाब के सैंपल भेजे जाए
एडजुटेंट कार्यालय ने अब निर्देश दिया है कि अलग-अलग वर्दी ( लड़ाकू वर्दी, कामकाजी वर्दी और साड़ी) के साथ अब हिजाब के भी सैंपल दिए जाएं। यानी हिजाब के सैंपल में फैब्रिक, रंग और माप को भी शामिल किया गया है। जिसके साथ प्रस्तावित हिजाब को पहने हुए महिला सैन्यकर्मियों के रंगीन फोटो संबंधित विभाग में 26 सितंबर तक भेजने को कहा गया है।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत