डैमेज कंट्रोल करने में जुटे भूपेंद्र हुड्डा, राहुल गांधी के सामने बोल-   शैलजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डैमेज कंट्रोल करने में जुटे भूपेंद्र हुड्डा, राहुल गांधी के सामने बोल-   शैलजा

मानसी शर्मा /-  हरियाणा के रण में कांग्रेस में मची खलबली पर विराम लगते नजर आ रहा है। एक रैली के दौरान हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा एक साथ मंच पर नजर आएं। इस दौरान भूपेंद्र हुड्डा ने कुमारी शैलजा को वरिष्ठ नेता कहकर संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी भी मंच मौजूद थे। वहीं कुमारी शैलजा ने अपने भाषण में राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने राहुल गांधी को लोकप्रिय नेता बताया। वहीं भूपेंद्र हुड्डा को श्री भूपेंद्र हुड्डा कहकर भाषण शुरु कर दिया। उन्होंने कहा कि भाषपा के शासन का अंत होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शमशेर सिंह गोगी को जिताएं। यह राहुल गांधी का सम्मान होगा। भूपेंद्र हुड्डा ने रैली में क्या कहा ? भूपेंद्र हुड्डा ने अपने भाषण की शुरुआत कुमारी शैलजा को बहन बताते हुए किया। उसके बाद उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी न्यूनतम समर्थन मूल्य की बात कर रही है। एमएसपी की गारंटी नहीं देना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठ का जवाब 5 अक्टूबर को जनता दे देगी। हरियाणा के पूर्व सीएम ने आगे कहा कि हमने 7 गारंटी का ऐलान किया है। हमने पहले भी सभी वादे पूरे किए हैं। हुड्डा ने शैलजा के समर्थक विधायक को भारी मतों से जिताने की अपील की। हुड्डा के साथ नहीं बैठीं शैलजा रैली के दौरान मंच पर भूपिंदर सिंह हुड्डा को राहुल गांधी के बाईं तरफ बैठे हुए थे। वहीं दाएं में प्रदेश अध्यक्ष उदयभान बैठे और उनके पास सैलजा को जगह दी गई थी। हालांकि यह प्रोटोकॉल की वजह से हुआ है। राहुल के एक तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा को बैठाा गया था। सैलजा के बगल में चौधरी बीरेंद्र सिंह बैठे नजर आए थे। बता दें कि बीरेंद्र सिंह केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox