बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने पूरे किए 6 वर्ष, वेदांता हाफ मैराथन की तैयारी जोरों पर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने पूरे किए 6 वर्ष, वेदांता हाफ मैराथन की तैयारी जोरों पर

-फिटनेस से समाज सेवा तक का सफर – BRG बना NCR का प्रेरक प्रतीक -प्रोकेम इंटरनेशनल ने किया सर्वे, नोएडा मॉनसून रन में BRG का जलवा

बहादुरगढ़/अनीशा चौहान/-  बहादुरगढ़ के प्रसिद्ध रनिंग समूह ‘बीआरजी (Bahadurgarh Runners Group)’ ने अपने स्थापना के 6 वर्ष पूर्ण कर 7वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। फिटनेस को समर्पित इस ग्रुप ने न केवल हजारों लोगों को स्वस्थ जीवन की राह दिखाई है, बल्कि NCR में एक आदर्श फिटनेस समुदाय के रूप में अपनी पहचान भी बनाई है।

हर सुबह सेक्टर 9 स्थित बी आर जी पॉइंट पर 6:30 बजे धावक एकत्र होकर नियमित दौड़, व्यायाम, योग और मोटिवेशनल चर्चाओं में भाग लेते हैं। बी आर जी की खास बात यह है कि इसमें हर आयु वर्ग के लोग शामिल हैं – युवा, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और किशोर।

प्रोकेम इंटरनेशनल की टीम ने किया सर्वे

हाल ही में Prochem  International की एक विशेष टीम बहादुरगढ़ पहुंची और BRG से जुड़े धावकों पर विस्तृत सर्वेक्षण किया। टीम ने धावकों से फिटनेस के प्रति उनके दृष्टिकोण, मानसिक व शारीरिक लाभ, नशा मुक्ति और जीवनशैली में आए परिवर्तनों पर चर्चा की।

डॉ. केविन (President, Prochem International) ने बताया कि BRG केवल एक रनिंग ग्रुप नहीं बल्कि NCR में “रनिंग थैरेपी” का पर्याय बन गया है। सैकड़ों लोग जो पहले तनाव, बीमारियों और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली से जूझ रहे थे – आज रनिंग के जरिए नई ऊर्जा से भरपूर जीवन जी रहे हैं।

अब नजर वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन पर
बी आर जी ग्रुप अब अपनी नजर वेदांता दिल्ली हाफ marathon 2025 पर टिका दी है। इस के लिये एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम (Special Training Program) की शुरुआत हो चुकी है जो हर रविवार सुबह 5:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें इंटरवल रनिंग, पेसिंग, फिटनेस टिप्स, स्ट्रेचिंग व न्यूट्रिशन से जुड़ी विशेष क्लासेस शामिल होंगी।

BRG संयोजक दीपक छिल्लर ने बताया कि “हमारा उद्देश्य केवल दौड़ना नहीं, बल्कि एक नशा मुक्त, फिट और जागरूक समाज बनाना है। हमारे साथ हर वर्ग के लोग जुड़े हैं, और हम NCR में फिटनेस का सबसे मजबूत संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं।”

उल्लेखनीय सदस्य
ग्रुप से जुड़े कुछ प्रमुख सदस्यों में परवीन सांगवान ,दीपक छिल्लर ,रविंदर दहिया,राजेश दहिया,संजय दहिया,संजय दत्त भगत, शरनाम सिंह,अंगद सिंह ,आर्यिका , अभिनव , निरंजन,अमनदीप, कपिल,भोज राज , रेयांश टाक,सुशील कुमार, लक्ष्मण सिंह पंवार ,हर्षित सिंह पंवार,एन के नारा,विनोद राठी, जयदीप ,अनुराग सचान,अक्चात सचान,अनंत सचिन, सुनील कश्यप, सूर्य,आशीष,सुनील,दिनेश , दीपक, किस्मत बहादुर, श्वेता सिंह,अनूप सिंह ,अनुपमा गोदारा,नीलम राठी,अनु राठी , अजय कंडोला जगदीश राठी,जयदेव राठी,धर्मवीर, विजय वरुण,सुबोध चौरसिया,हितेश अहलावत, कृष्ण , शर्मिला,नीरज माथुर अजय , सुनील, सोनू, प्रवीण ,रोशनी, सोनिया शर्मा, बिमला सतीजा और नीलम राठी जैसे प्रेरक धावक शामिल हैं, जिन्होंने न सिर्फ मैराथन में भाग लिया बल्कि कई कोचिंग और समाजसेवी अभियानों में भी योगदान दिया।

संक्षेप में:

BRG ने पूरे किए 7 साल, 8वें वर्ष में प्रवेश

Prochem ने किया फिटनेस सर्वे

विशेष ट्रेनिंग शुरू: VDHM 2025 के लिए

उद्देश्य: फिटनेस के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव

आज बी आर जी टीम की फिर से शानदार जीत – नोएडा मॉनसून रन  2025 में टीम बी आर जी ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया और बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
हाफ मैराथन (21.1 किमी) – महिला वर्ग में शानदार सफलता

ललिता पांडे ने बेहतरीन दौड़ लगाते हुए ओवरऑल 3rd स्थान प्राप्त किया और महिला वर्ग में BRG की शान बढ़ाई।

5 किमी दौड़ – आयु वर्ग अनुसार विजेता

राजेश कुमार – 50+ आयु वर्ग, दूसरा स्थान

आर.पी. बावा – 50+ आयु वर्ग, पहला स्थान

अशोक कुमार शर्मा – 60+ आयु वर्ग, दूसरा स्थान

तेजस राज सिंह – 10+ आयु वर्ग, तीसरा स्थान

10 किमी दौड़ – आयु वर्ग अनुसार विजेता

गुलाब सिंह – 36+ आयु वर्ग, दूसरा स्थान

नसीब चंद – 50+ आयु वर्ग, दूसरा स्थान

शमशेर सिंह – 50+ आयु वर्ग, तीसरा स्थान स्थान लेकर BRG के गौरव में एक और अध्याय जोड़ा।

हर धावक ने दिखा दिया कि “जो जले पसीना, वही बने हीरो” – यही है BRG का जुनून!

मिशन फिट बहादुरगढ़   के तहत BRG का यह प्रदर्शन समाज के लिए एक प्रेरणा है – फिटनेस, समर्पण और टीम भावना की मिसाल।

अब अगला लक्ष्य – Vedanta Delhi Half Marathon 2025
BRG पूरी तैयारी और जोश के साथ मैदान में उतरने को तैयार है!

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox