बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों की शानदार जीत, शहर का नाम किया रोशन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों की शानदार जीत, शहर का नाम किया रोशन

बहादुरगढ़/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी ग्रुप) के धावक हर दौड़ में अपनी छाप छोड़ रहे हैं और बहादुरगढ़ शहर का नाम गर्व से ऊंचा कर रहे हैं। हाल ही में एपीजे स्कूल, नोएडा में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित 16, 10 और 5 किलोमीटर की दौड़ में धावकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस इवेंट में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से 900 धावकों ने भाग लिया। इस दौड़ का उद्देश्य स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देना था।

16 किलोमीटर की दौड़ में बीआरजी का दबदबा

16 किलोमीटर ओपन कैटेगरी में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। ओपन लड़कियों में सगुफ्ता गहलोत ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि ओपन लड़कों में सेवाराम ने पहला, गुलाब सिंह ने दूसरा और अशोक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आयु वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन

बीआरजी के धावकों ने आयु वर्ग की दौड़ में भी अपनी धाक जमाई। 50+ आयु वर्ग में राजेश रघुवंशी ने दूसरा स्थान और 60+ में सुनील ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

10 किलोमीटर में महिलाओं और पुरुषों की धाक

10 किलोमीटर की दौड़ में भी बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का प्रदर्शन शानदार रहा। महिलाओं की 35+ आयु वर्ग में ममता कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, पुरुषों की 35+ आयु वर्ग में विजेंदर कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 50+ आयु वर्ग में ब्रह्म प्रकाश मान ने पहला स्थान और शमशेर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया।

5 किलोमीटर दौड़ में भी सफलता

5 किलोमीटर ओपन कैटेगरी में दीपक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 35+ आयु वर्ग में राजेश कुमार ने दूसरा और कृष्णा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50+ आयु वर्ग में राकेश छाबड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।

सभी विजेता धावकों को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप से 27 धावकों ने इस इवेंट में हिस्सा लिया और सभी ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की। इस दौड़ में नीरज छिल्लर, अतुल, राकेश, दीपक, कौशल शर्मा, श्याम, राजीव कुमार, डॉ. इमरोज़ खान, आयशा खान, विहान छिल्लर, और मनोज ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप लगातार अपने शहर का नाम रोशन कर रहा है और देशभर में अपनी पहचान बना रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox