बहादुरगढ़ में साहित्यिक चेतना का नया अध्याय, रविदास जयंती पर भव्य काव्य संध्या का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़/उमा सक्सेना/-    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बहादुरगढ़ में साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक नवस्थापित साहित्यिक मंच ने रविवार को सेक्टर-9 में भव्य काव्योत्सव का आयोजन किया। यह कार्यक्रम क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी और गाँव चिड़ी के निवासी रहे स्वर्गीय श्री रामजी लाल की स्मृति को समर्पित रहा। श्री रामजी लाल स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में स्थानीय तथा आसपास के क्षेत्रों से आए कवियों और साहित्य प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

तीन घंटे तक गूंजती रही कविता की स्वर लहरियां
लगभग तीन घंटे तक चले इस काव्य आयोजन में ओज, श्रृंगार और हास्य रस से भरपूर रचनाओं ने श्रोताओं को बांधे रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने की, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ. मनजीत भारतीय ने संभाली। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विरेंद्र कौशिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कुमार राघव, सुनीता श्री, अनिल भारतीय ‘गुमनाम’, वेद भारती, अर्चना झा, राजकुमार गाइड, मुकेश व्यास और मुन्ना दिल्लेरी सहित कई रचनाकारों ने अपनी कविताओं से माहौल को साहित्यिक रंग में रंग दिया।

अतिथियों का सम्मान और संस्था की भावी योजनाएं साझा
कार्यक्रम संयोजक डॉ. नरेन्द्र भारतीय और उनकी टीम ने सभी आमंत्रित कवियों एवं अतिथियों का फूलमालाओं और अंगवस्त्रों से अभिनंदन किया। काव्य गोष्ठी के समापन पर जलपान एवं सहभोज का भी आयोजन किया गया, जिससे आपसी संवाद और आत्मीयता को बढ़ावा मिला। डॉ. नरेन्द्र भारतीय ने उपस्थित साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह मंच क्षेत्र में साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित करेगा।

सहयोगियों को भी मिला सम्मान
समारोह के सफल संचालन में योगदान देने वाले नित्यानंद नवीन, सुशील ठाकुर, आलेक भारतीय और शिवांक को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने ऐसी गतिविधियों को समाज में सकारात्मक सोच और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने वाला कदम बताया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox