बजट पर किसानों के सामने नीलम कृष्ण पहलवान ने रखा सरकार का विज़न

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-गांव की समस्याओं पर खुलकर चर्चा -किसानों और महिलाओं के हितों को बताया प्राथमिकता

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जाफरपुर कलां गांव स्थित शहीद राव तुलाराम स्मारक समिति परिसर में एक विशेष पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने की। इस बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपने क्षेत्र से जुड़ी मूलभूत समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव के विकास कार्यों की समीक्षा करना और आगामी योजनाओं को लेकर लोगों को जानकारी देना था।

बैठक के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित बजट की रूपरेखा विस्तार से साझा की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, पानी, सीवर, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंच सके।

नीलम कृष्ण पहलवान ने किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता बताते हुए उनके लिए अलग से योजनाओं और बजट प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार बढ़ाने के लिए नई पहल का आश्वासन दिया। पंचायत में मौजूद लोगों ने भी खुलकर अपने सुझाव रखे और विधायक ने उन्हें जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox