
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कोलकाता/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने ‘राज्य के तालिबानीकरण’ से लड़ने का मंगलवार को संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी गलतियां सुधारेगी और आने वाले दिनों में विजयी बनकर उभरेगी। बीते कुछ महीनों में लोगों के भाजपा छोड़ कर जाने के मामलों को अधिक महत्व देने से इनकार करते हुए मजूमदार ने कहा कि जिन लोगों की पार्टी की विचारधारा और उसके उद्देश्य के लिए प्रतिबद्धता है वे पार्टी कभी भी नहीं छोड़ेंगे।
मजूमदार ने राज्य में पार्टी के मुख्यालय पर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘पार्टी नेतृत्व एवं मेरे पूर्ववर्तियों के सहयोग से, राज्य के तालिबानीकरण के खिलाफ मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। हमारे लिए, भाजपा कार्यकर्ता ही हमारी वास्तविक संपत्ति हैं. यदि हमने कोई गलती की है तो हम उसे सुधारेंगे। उन्होंने कहा, ‘जो लोग ऐसा सोचते हैं कि वे पार्टी छोड़कर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं, वे गलत हैं। भाजपा आने वाले दिनों में विजयी होकर उभरेगी. जिन लोगों की पार्टी की विचारधारा और उसके उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्धता है, वे पार्टी कभी भी नहीं छोड़ेंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने बालुरघाट से लोकसभा सदस्य सुकांता मजूमदार को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का नया अध्यक्ष बनाया है। पार्टी में अंदरुनी मतभेद और नेताओं के पाला बदलकर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ओर जाने की पृष्ठभूमि में पार्टी ने दिलीप घोष की जगह मजूमदार को दी है। पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, घोष को ठश्रच् का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोष का कार्यकाल समाप्त होने में अभी करीब सवा साल का वक्त बचा था।





More Stories
दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी का दमखम, 250 से अधिक धावकों ने लिया भाग
दिल्ली में बसेगा नया शहर, 12 लाख नए घर, नरेला-बवाना से द्वारका-नजफगढ़ तक 200 वर्ग किमी में बनेगी टाउनशिप
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,