फिट एन शाइन क्लब ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फिट एन शाइन क्लब ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

-कैंप में 58 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- फिट एन शाइन  क्लब द्वारा शुरू किये गए स्वस्थ भारत सुखी भारत अभियान के अन्तर्गत वत्स कॉलोनी स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्र के 58 लोगों की जांच करने के अलावा उन्हें मधुमेह,उच्च रक्तचाप,जोड़ों के दर्द, बाल झड़ने,मोटापे सहित अनेक रोगों के मूल कारणों की जानकारी देने के साथ दवाओं के बिना सदा स्वस्थ रहने के उपायों से भी अवगत कराया गया। न्युट्रीशियन विशेषज्ञ डॉ. मोनिका पहल व राजीव अहलावत ने अपने संबोधन में खानपान संबंधी लापरवाही,असंतुलित दिनचर्या व दिनोंदिन बढ़ते तनाव को अधिकांश रोगों का प्रमुख कारण बताते हुए जीवन शैली में आवश्यक सुधार कर सदैव स्वस्थ रहने का आह्वान किया। उन्होंने फास्ट फूड से दूर रहकर समय पर सोने-जागने को अच्छे स्वास्थ्य का मूलमंत्र बताया।
           शिविर का शुभारंभ फिट एन शाइन क्लब से जुड़े अतिथियों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से हुआ। इस अवसर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभा के अध्यक्ष उमेद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सरोहा, महासचिव जसबीर सिंह व उनके सहयोगियों द्वारा फिट एन शाइन क्लब की टीम का आभार व्यक्त किया गया और उनका पुष्पहारों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र सहरावत,दीपक वत्स व कोमल सहित अनेक अतिथि व गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox