
नई दिल्ली/नजफगढ़/सुनील बाल्यान/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ के राणाजी एन्क्लेव में 4 एकड़ में खेती की जमीन पर कटी अवैध कॉलोनी में हुए अवैध निर्माण को नजफगढ़ जोन के बिल्डिंग विभाग के अधिकारियो ने तोड़ दिया है। खेती की जमीन पर कटे इन प्लाटों में हुए अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ की करवाई बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से हुई। तोड़फोड़ की करवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं इस कार्यवाही का लोगों ने विरोध भी किया और साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस व रेवेन्यू तथा एमसीडी अधिकारियों की मिली भगत से कालोनियां काटी जा रही है।

लेकिन जब अधिकारियों व पुलिस को पैसा नही मिलता तो ये तोड़फोड़ की जाती है। इस तोड़फोड़ को अवैध बता कर जो अधिकारी कार्यवाही करते है क्या वो बता सकते है कि इस मामले में किस अधिकारी व कालोनाइजर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है या नही। लेकिन हमेशा की तरह से प्रशासन इन लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही करता।
बता दे की यह तोड़फोड़ की करवाई एमसीडी अधिकारियो ने साउथ वेस्ट ज़िले के डीसी लक्ष्य सिंघल के आदेश पर की है। एमसीडी अधिकारियो ने 4 एकड़ में कटी इस अवैध कॉलोनी के प्लाटों में हुए 50 से ज्यादा मकानों और चारदीवारियों पर बुलडोज़र चलवाकर उन्हें ध्वस्त तो कर दिया है लेकिन कालोनाइजरों पर पुलिस में कोई मामला दर्ज़ नहीं करवाया गया है। इस कार्रवाई के बाद साउथ वेस्ट ज़िले के डीसी लक्ष्य सिंघल ने लोगो से अपील की है वे सस्ते प्लॉट और फ्लैट के लालच में बिल्डरों और कालोनाइजरों के झांसे में न आएं।

गौरतलब है की काफी समय से भृष्ट रेवेन्यू डिपार्टमेंट, पुलिस और निगम अधिकारियो की मिलीभगत से नजफगढ़ के नंगली डेयरी, रावता मोड़ और झड़ौदा कलां के आसपास कालोनाइजरों द्वारा खेती की जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनियां काटी जा रही है। विदित हो की तत्कालीन नजफगढ़ एसडीएम विनय कौशिक द्वारा इन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया था

लेकिन उनके जाने के बाद एक बार फिर भूमाफियाओं व कालोनाइजरों ने रेवेन्यू डिपार्टमेंट, पुलिस और नजफगढ़ जोन के बिल्डिंग विभाग के अधिकारियो को मोटा चढ़ावा चढ़ा कर फिर से खेती की जमीन पर अवैध प्लोटिंग शुरू कर दी है। फिलहाल साउथ वेस्ट ज़िले के डीसी लक्ष्य सिंघल का कहना है की नजफगढ़ के आसपास कट रही अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर उन पर तोड़फोड़ की करवाई की जाएगी।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
गुभाना गांव में शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया नमन।