
हरियाणा/मानसी शर्मा – हरियाणा के फरीदाबाद में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2600 बेड के अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री केस आगमन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका अभिनंदन किया। साथ ही पीएम मोदी ने इस समारोह को भी संबोधित किया । इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तत्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल , माँ अमृतानंदमयी, उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी उपस्थित रहे।
अस्पताल के उद्घाटन के बाद मोदी ने कहा कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जहां, इलाज एक सेवा है , आरोग्य एक दान है। जहां आरोग्य आध्यातम, दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। हमारे यहां आयुर्विज्ञान एक वेद है। हमने हमारी मेडिकल साइन्स को भी आयुर्वेद का नाम दिया है। साथ ही , देश ने एक नई ऊर्जा के साथ आजादी के अमृत काल में प्रवेश किया है। हमारे इस अमृत काल में देश के सामूहिक प्रयास प्रतिष्ठित हो रहे हैं। देश के सामूहिक विचार जाग्रत हो रहे हैं। मुझे खुशी है कि अमृत काल की इस बेला में मां अमृतानंदमयी के आशीर्वाद का अमृत भी देश को मिल रहा है।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार