प्रियांक खड़गे के विवादास्पद बयान के विरोध में रीमा वर्मा के नेतृत्व में पुतला दहन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रियांक खड़गे के विवादास्पद बयान के विरोध में रीमा वर्मा के नेतृत्व में पुतला दहन

गाजियाबाद/- कर्नाटक सरकार में मंत्री एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियांक खड़गे द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने के बयान पर नारी शक्ति संगठन ने कड़ा विरोध जताया है।

संगठन की अध्यक्ष रीमा वर्मा (अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, तेज़तर्रार राष्ट्रवादी महिला नेता एवं RWA प्रमुख) ने इसे “कांग्रेस की वैचारिक दिवालियापन की मिसाल” बताया।
उन्होंने कहा कि RSS एक राष्ट्रवादी संगठन है जो “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना से भारतीय संस्कृति, एकता और अखंडता की रक्षा करता है। इस शर्मनाक बयान के विरोध में नारी शक्ति संगठन ने प्रियांक खड़गे का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

रैली पन्नू चौक तक निकाली गई, जहाँ नारों के साथ पुतले को चप्पलों से मारा गया।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी उत्पन्न हुई, लेकिन रीमा वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता अंततः पुतला दहन में सफल रहे। इस प्रदर्शन में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं, जिनमें प्रमुख नाम हैं: आशा भंडारी, सुनीता, मिथिलेश उपाध्याय, मीरा विश्वास, उमा, प्रमिला, नेहा, हिना वर्मा, अनीता बजाज, सुधा आदि।

रीमा वर्मा ने दो टूक कहा:
“जो संगठन राष्ट्र को सर्वोपरि मानता है, उस पर प्रतिबंध की बात करना कांग्रेस की सोच और मंशा को उजागर करता है। देशवासी इसका जवाब देंगे।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox