प्रियंका गांधी ने राजस्थान में किया चुनावी शंखनाद, कहा- लोगों को ईवीएम पर भी भरोसा नहीं है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 प्रियंका गांधी ने राजस्थान में किया चुनावी शंखनाद, कहा- लोगों को ईवीएम पर भी भरोसा नहीं है

मानसी शर्मा / –  राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे घोषणा पत्र को हमने न्याय पत्र का नाम दिया है ताकी ये स्पष्ट हो कि ये सिर्फ घोषणाओं की एक सूची नहीं है जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, ”आप जो वोट डालने जा रहे हैं, वह देश के लोकतंत्र को बचाएगा। आप सोच रहे होंगे कि हमारा लोकतंत्र कैसे खतरे में है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जो बड़ी-बड़ी संस्थाएं बनाई गई हैं, वे खतरे में पड़ रही हैं।” कमजोर किया गया, उनका दुरुपयोग किया गया, आज स्थिति यह है कि लोगों को ईवीएम पर भी भरोसा नहीं है।

आज बेरोजगारी चरम पर है- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कहना है, ”मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद मेरी मां सोनिया गांधी आपके राज्य (राजस्थान) आई हैं। कल हमने अपना घोषणापत्र जारी किया। हमने अपने घोषणापत्र को नाम दिया है” ‘न्याय पत्र’। यह घोषणापत्र सिर्फ उन घोषणाओं की सूची नहीं है जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे, बल्कि यह उस देश की आवाज है जो न्याय चाहता है। आज बेरोजगारी चरम पर है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी और मोदी सरकार ने क्या किया है बेरोजगारी दूर करने के लिए?। वादे तो किए लेकिन पूरे नहीं किए। अग्निवीर योजना लाए जिससे लोगों की उम्मीदें टूट गईं। हर राज्य में पेपर लीक हो रहे हैं। किसान सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन पीएम मोदी हैं उनकी बात सुनने को तैयार नहीं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox