‘अली-बजरंगबली’ विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, मुकदमा दर्ज करने की उठी मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘अली-बजरंगबली’ विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, मुकदमा दर्ज करने की उठी मांग

मानसी शर्मा / –  बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने ‘अली-बजरंगबली’  को लेकर एक बयान दिया जिसके बाद बवाल मच गया वहीं इस विवाद को बढ़ता हुए देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री बैकफुट पर आ गए हैं और उन्होंने माफी मांगी है। अपने बयान में सफाई देते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से लिया गया है। वो सभी धर्मों के देवी देवताओं का सम्मान करते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने जारी किया वीडियो

धीरेंद्र शास्त्री ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘हज़रत अली अहिंसा के पुजारी थे। मैंने उनके बारे में पढ़ा है और हम सभी देवताओं का सम्मान करते हैं।’उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ‘दरअसल, मैंने जिन से ग्रस्त एक व्यक्ति से पूछा कि उसका नाम क्या है, और उसने उत्तर दिया अली। इस पर मैंने कहा कि हमारे पास बजरंग बली हैं, वो आपके भी पिता हैं। मौला अली अहिंसा और मुसलमानों के देवता हैं। मेरे दिल में उनके लिए सम्मान है। अगर किसी को मेरे शब्दों या बयानों से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।’

मौलानाओं ने लगाए आरोप

दरअसल, कुछ मौलानाओं ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर हजरत अली पर विवादित बयान देने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने लखनऊ की चौक कोतवाली में तहरीर देकर शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाली में दी गई तहरीर में सैफ अब्बास नकवी ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री ने शिया और सुन्नी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। फिलहाल केस नहीं दर्ज हुआ लेकिन पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। डीसीपी दुर्गेश कुमार ने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी करते हुए माफी मांग ली है। तहरीर पर जांच की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox