प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी का धार्मिक दौरा, संगम स्नान से कार्यक्रमों की शुरुआत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/प्रयागराज/उमा सक्सेना/-   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने आस्था की त्रिवेणी संगम में विधिवत स्नान कर धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। माघ मेले के दौरान मुख्यमंत्री ने संगम क्षेत्र में आयोजित विभिन्न आयोजनों में भाग लिया और साधु-संतों से संवाद किया। उनके दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

लखनऊ से प्रयागराज तक का यात्रा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह लखनऊ से रवाना होकर बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सुबह करीब 10:25 बजे वीआईपी घाट पहुंचे। वहां से विशेष स्टीमर के जरिए उन्हें संगम नोज ले जाया गया, जहां फ्लोटिंग जेटी पर उनके स्नान के लिए विशेष घाट तैयार किया गया था।

त्रिवेणी संगम में स्नान और पूजन-अर्चन
संगम नोज पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और इसके बाद पूजन-अर्चन किया। संगम क्षेत्र में इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और प्रशासनिक अधिकारी पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए थे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री करीब 11:10 बजे पुनः वीआईपी घाट लौटे।

हनुमान मंदिर दर्शन और संतों से मुलाकात
संगम स्नान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे ख्वाब चौक स्थित प्रधानमंत्री सतुआ बाबा के आश्रम पहुंचे, जहां आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के संस्थापक स्वामी चिदानंद सरस्वती सहित कई संत-महात्मा मौजूद रहे।

हर-हर महादेव के जयकारों से स्वागत
आश्रम पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे। मुख्यमंत्री ने संतों से संवाद किया और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। उनका यह दौरा धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox