
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे। हालांकि आधिकारिक रूप से संबोधन का विषय घोषित नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों के अनुसार यह संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी अपने भाषण में हाल ही में लागू होने वाली जीएसटी 2.0 नई दरों के बारे में चर्चा कर सकते हैं। देशभर में कल से नई जीएसटी दरें लागू होने वाली हैं, जिनसे कई उत्पादों की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है।

नवरात्रि की पूर्व संध्या पर खास संदेश
पीएम मोदी का यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर आ रहा है, जो अपने आप में खास महत्व रखता है। इस अवसर पर देशवासियों को आर्थिक सुधारों और उत्पादों की नई कीमतों के बारे में सीधे जानकारी मिलने की संभावना है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में जीएसटी सुधारों के साथ-साथ आम जनता और व्यापारिक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण संदेश दे सकते हैं।
जनता और व्यापार जगत में उत्सुकता
प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर देशभर में उत्सुकता और चर्चा का माहौल है। व्यापारियों और आम नागरिकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जीएसटी 2.0 के तहत कौन-कौन से उत्पादों की कीमतों में बदलाव होगा और यह उनके रोजमर्रा के खर्चों पर किस तरह असर डालेगा। वहीं, राजनीतिक और सामाजिक विश्लेषक भी इस भाषण की दिशा और संभावित आर्थिक संकेतों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान