प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी रैली में विपक्षी दलों की मानसिकता पर उठाये सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी रैली में विपक्षी दलों की मानसिकता पर उठाये सवाल

-कहा-दुनिया में संकट के समय भी विपक्षी दल राजनीतिक हित साधने में लगे है
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में रैली के दौरान विपक्षी दलों निशाना साधा। उन्होने कहा कि देश-दुनिया में संकट के समय भी विपक्षी दलों की मानसिकता राजनीतिक हित साधने की ही होती है। उन्होने विपक्षी मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोरोना की त्रासदी से लेकर यूक्रेन संकट तक हमारे हर मामले में अंध विरोध और नकारात्मकता की इनकी राजनीतिक विचारधारा बन चुकी है।
                  मोदी ने शनिवार को यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों पर देशहित को परे रखकर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा हमारे गांवों की एक ताकत यह भी है कि जब संकट आता है तब हर कोई गिले-शिकवे भूलकर एकजुट हो जाता है लेकिन देश के सामने कोई चुनौती आती है तो यह घोर परिवार वादी गुट इसमें भी राजनीतिक हित ढूंढते रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों की नकारात्मकता की राजनीति के उदाहरण देते हुए कहा यह हमने कोरोना के दौरान भी देखा और आज यूक्रेन संकट के दौरान भी हम यही अनुभव कर रहे हैं। अंध विरोध, निरंतर विरोध, घोर निराशा व नकारात्मकता यही इनकी राजनीतिक विचारधारा बन चुकी है। उन्होंने इन चुनौतियों को अवसर में बदलने के देशवासियों के संकल्प को दोहराते हुए कहा 21वी सदी का यह तीसरा दशक पूरी दुनिया के लिए नई चुनौतियां और अभूतपूर्व संकट लेकर आया है लेकिन भारत ने तय किया है कि इस अभूतपूर्व संकट और चुनौतियों को अवसर में बदलेंगे। यह संकल्प सिर्फ मेरा नहीं है, यह हिंदुस्तान के 130 करोड़ नागरिकों का है, आप सभी का है।
                 उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में भारत पिछले 2 साल से 80 करोड़ से अधिक गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवार जनों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रहा है। इस काम को देखकर पूरी दुनिया हैरान है। मोदी ने अपने संबोधन के शुरू में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से निकल रहे अनूठे संकेतों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के सातवें और अंतिम दौर के मतदान को देखते हुए इस चुनाव में उनकी यह अंतिम जनसभा है। मोदी ने कहा उत्तर प्रदेश में दशकों से शायद ऐसा चुनाव नहीं देखा होगा। ऐसा चुनाव जब सरकार अपने काम पर अपनी ईमानदार छवि पर भेदभाव और पक्षपात रहित विकास पर और सुधरी हुई कानून व्यवस्था के दम पर जनता जनार्दन का आशीर्वाद मांग रही हो। अपने चिर परिचित अंदाज में सपा पर वंशवाद की राजनीति को आगे बढ़ाने का तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग यूपी को गुंडागर्दी, मनचले, माफिया, भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद, अवैध कब्जे देने वाले घर परिवारवादियों को पूरी तरह नकार चुके हैं।
                उन्होंने कहा कि आज एक तरफ डबल इंजन की सरकार के जनता के लिए दौरे लाभ है जिसका फायदा यूपी का हर नागरिक उठा रहा है, वहीं दूसरी तरफ घर परिवार वादियों की कोरी घोषणाएं हैं जो कभी पूरी हो ही नहीं सकती। उन्होंने विपक्ष पर आम आदमी की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा हमने स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया, 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए, इससे गांव के गरीब दलित पिछड़े परिवार की बहनों को सबसे अधिक लाभ हुआ। यह महलों में रहने वालों को पता नहीं है। अगर घर में शौचालय नहीं है तो एक गरीब मां को कितनी तकलीफ आती है, उनको यह पता ही नहीं है।
                 प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में ही निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए वोकल फार लोकल अभियान का भी विपक्ष ने मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा हमारे यह जो विरोधी लोग हैं उनसे कभी आपने एक बार भी सुना कि अपने देश में बनी हुई चीजें खरीदो, अपने देश में बनी हुई चीजों का उपयोग करो, देश में बनी चीजों को बढ़ावा दो। अगर यह आपके मित्र होते तो यह आपकी बनी चीजों को देश-दुनिया में बेचने के लिए प्रचारित करते लेकिन स्थानीय उत्पादों के प्रचार प्रसार की बात सामने आते ही इनके मुंह पर ताला लग जाता है।
               उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों से इतर देश भर में माताओं बहनों से मिल रहे समर्थन को अपनी सबसे बड़ी ताकत और बेशकीमती पूंजी बताया। उन्होंने कहा आज हिंदुस्तान के हर कोने में इस चुनाव में भी मैं जहां जहां गया हूं वहां वहां माताओं बहनों ने जो आशीर्वाद दिया है वह एक प्रकार से माताएं बहने मेरा रक्षा कवच बनी हुई है। हमारी बहन बेटियों की रक्षा सुरक्षा पहले भी डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनने का भरोसा जताते हुए कहा कि 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के बाद गरीब को पक्के घर, गैस कनेक्शन और रोजगार देने का अभियान और तेज होगा। मोदी ने प्रदेश में पिछले 6 चरण का मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग, पुलिस बलों और सरकारी कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox