
मानसी शर्मा /- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने दरभंगा के शोभन में AIIMS का शिलान्यास किया। साथ ही कई अन्य परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखाई। लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल, नीतीश कुमार को जनसभा को संबोधित करके जब वापस अपनी कुर्सी की ओर आए तो उनके बगल में बैठे पीएम मोदी को झुककर पैर छूने लगे। हालांकि, पीएम ने उन्हें पैर छूने से रोक दिया। गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की है। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने 12 हजार करोड़ रुपए के 25 परियोजनाओं का भेंट बिहारवासियों को दिया।
पहले भी पैर छूने की कोशिश कर चुके हैं नीतीश कुमार
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने की कोशिश की है। इससे पहले भी दो बार सीएम ने मंच पर यह किया है। दिल्ली में आयोजित संसदीय की बैठक हुई थी, जिसमें अचानक ही CMनीतीश कुमार, पीएम मोदी के पांव छूने पहुंच गए थे। हालांकि, पीएम ने नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर उन्हें रोक दिया था। इस तस्वीर के सामने आते ही राजद ने नीतीश कुमार की खूब आलोचना की थी।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत