पैट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर जवाब दे मोदी सरकार-पूनम वर्मा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पैट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर जवाब दे मोदी सरकार-पूनम वर्मा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ और मोहन गार्डन वार्ड में पैट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन किया। मोहन गार्डन में विरोध प्रदर्शन की कमान आप नेत्री पूनम वर्मा ने संभाली और उनके नेतृत्व में वार्ड 25 मोहन गार्डन के सभी पार्टी कार्यकर्ताओ ने द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के नीचे पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। इस मौके पर आप नेत्री पूनम वर्मा ने लगातार 22 दिन से जारी पैट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर मोदी सरकार से जवाब देने की मांग की।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी


गौरतलब है कि आज आम आदमी पार्टी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली की तमाम विधानसभाओ के सभी वार्डो में पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे है। आप नेत्री पूनम वर्मा ने कहा पिछले तीन हफ्तों से केंद्र सरकार ने पैट्रोल और डीजल के दामों में 22 बार वृद्धि की है जो सरासर देश की जनता की जेब पर डाका है। उन्होंने कहा पैट्रोल-डीजल के दामों पर पिछली सरकारों को घेरने वाली मोदी सरकार आज क्यों चुप है। देश की जनता पहले ही कोरोना महामारी से परेशान है और ऐसी संकट की घड़ी में मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी करके जनता के जख्मो पे नमक छिड़कने का काम कर रही है।
वही नजफगढ़ में भी नजफगढ़ जिले की आप महिला विंग की अध्यक्ष पूनम यादव के नेतृत्व में सभी पार्टी कार्यकर्ताओ ने नजफगढ़ के झड़ौदा स्टैंड पर पैट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। आप नेत्री पूनम यादव ने कहा की दिन प्रतिदिन पैट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है जिससे महंगाई जोरो से बढ़ रही है। उन्होंने मोदी सरकार से पेट्रोल और डीजल की दामों में कमी करने की अपील भी की। उन्होने कहा कि केंद्र में बैठी यह वही मोदी सरकार है जो कांग्रेस के समय पैट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन करती थी लेकिन प्रतिदिन बढ़ रहे डीजल और पैट्रोल के दामों पर आज कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox