पूर्व विधायक भरत सिंह की 44वीं जयन्ती पर क्षेत्रवासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूर्व विधायक भरत सिंह की 44वीं जयन्ती पर क्षेत्रवासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

-केपी फार्म में कोरोना नियमों के तहत मनाई गई जयंती, सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर किये अपने विचार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ के विकास पुरूष पूर्व विधायक भरत सिंह की 44वीं जयंती पर क्षेत्रवासियों ने पुष्प अर्पित कर अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। केपी फार्म पर भी श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया था जहां पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान व पूर्व पार्षद तथा भरत सिंह के बड़े भाई कृष्ण पहलवान ने पूरे परिवार समेत भरत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर नजफगढ़ निगम जोन की पूर्व चेयरपर्सन व पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान एक दिन पहले ही भरत सिंह के प्रशेसकों को कोरोना महामारी को देखते हुए अपने घरों में पूर्व विधायक भरत सिंह को श्रद्धांजलि देने की अपील की थी।
                         केपी फार्म में नीलम कृष्ण पहलवान की अपील के बावजूद सुबह से ही पूर्व विधायक भाई भरत सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। लेकिन भरतसिंह के परिवार ने लोगों से कोरोना नियमों के तहत श्रद्धाजंलि सभा की इजाजत दी और स्वयं भी भाई भरत सिंह को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि भाई भरत सिंह एक दूरदर्शी नेता थे। उन्होने नजफगढ़ के विकास के लिए खुलकर काम किया और हर वर्ग व समाज तक विकास का लाभ पंहुचाया। भरत सिंह ने अपने कार्यकाल में कालोनियों व गांवों की सभी गलियों को पक्का करने, स्टेडियम बनवाने, स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने, स्कूलों का कायाकल्प कराने की योजनाओं पर काम किया जिसकारण उन्हे जनता ने नजफगढ़ के विकास पुरूष की उपाधि से नवाजा। आज भरत सिंह उनके बीच नही है लेकिन फिर भी लोगों व विकास कार्यों में आज भी भरत सिंह जिंदा है। उन्होने कहा कि उनका परिवार नजफगढ़ जनता के साथ मिलकर भरत सिंह के अधुरे सपनों को पूरा करने का प्रयास सदा करता रहेगा। इस मौके पर कृष्ण पहलवान ने लोगों से कोरोना महामारी को देखते हुए मास्क लगााने, दो गज की दूरी का पालन करने व हाथ सैनिटाइज करने की अपील की ताकि सभी इस महामारी से बचे रहें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox