नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकवादी समेत पांच आतंकी मारे गए। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया।
कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के राजपुरा के हाजिन गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।
अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर अतिरिक्त बल भेजा गया और मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए। मारे गए चार आतंकवादियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है और एक पाकिस्तानी मूल का है।
पुलिस के मुताबिक, मारे गए आतंकियों की पहचान पुलवामा के दानिश मंजूर, पाकिस्तान के रेहान, त्राल के निशाद हुसैन लोन उर्फ खिताब और हाजन पायीन के आमिर वाग्य के रूप में हुई है। एक की पहचान नहीं हो सकी है।


More Stories
प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 अवैध शराब की बोतलें बरामद!
हांगझोऊ वर्ल्ड कप में भारत का जलवा
BRG ने पूरी की 500 किमी की अप-डाउन साइकिल यात्रा, रचा नया इतिहास
कारगिल रन में BRG का दमदार प्रदर्शन!