पुरुषों के लिए ज्यादा खतरनाक हैं ये बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुरुषों के लिए ज्यादा खतरनाक हैं ये बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

मानसी शर्मा/-    आज के समय में दुनियाभर में मेडिकल साइंस ने काफी तरक्की कर ली है, लेकिन फिर भी कई बीमारियों का इलाज आज भी संभव नहीं हो पाया है। वहीं कुछ बीमारियां ऐसी है, जो महिलाओं की तुलना पुरुषों के लिए ज्यादा खतरनाक होती जा रही है। एक ग्लोबल स्टडी में सामने आया है कि पुरुषों में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और एचआईवी से मौत का खतरा ज्यादा होता है। इसकी वजह सिर्फ शरीर नहीं बल्कि उनकी आदतें और समाज की सोच भी है। पुरुष ज्यादा स्मोकिंग करते हैं, शराब पीते हैं और बीमारियों के लक्षणों को हल्के में लेते हैं। इसके अलावा वे डॉक्टर के पास कम जाते हैं और कई बार इलाज को अधूरा भी छोड़ देते हैं। इन सब कारणों से भी पुरुषों की मौत महिलाओं के मुकाबले ज्यादा होती है।

कौन-सी बीमारियां हैं जानलेवा?

एचआईवी- ये बीमारी 56 प्रतिशत देशों में पुरुषों में ज्यादा पाया गया और 64 प्रतिशत देशों में एड्स से मौतें भी पुरुषों में ज्यादा देखी गई। टेस्ट न करवाना और इलाज से कतराना इसका मुख्य कारण है।

हाई ब्लड प्रेशर- हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण देर से नजर आते हैं। इसकी वजह से इसके इलाज में देरी होती है। पुरुषों में ये जल्दी होता है और मौत का खतरा भी बढ़ जाता है।

डायबिटीज- लगभग आधे देशों में पुरुषों की मौतें डायबिटीज से होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है, इसका देर से डायग्नोसिस और दवाइयों को समय पर न लेना है।

कैसे करें बचाव?

1.धूम्रपान और शराब पीना कम करें या छोड़ ही दें।

2. साल में एक बार फुल बॉडी हेल्थ चेकअप जरूर कराएं।

3. पुरुष-फ्रेंडली हेल्थ सर्विस और फ्लेक्सिबल टाइम वाले क्लिनिक को बढ़ावा देना जरूरी है।

4.बैलेंस डाइट और डेली एक्सरसाइज करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox