डार्क सर्कल्स को नजरअंदाज न करें, हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डार्क सर्कल्स को नजरअंदाज न करें, हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत

मानसी शर्मा/-   अगर आपकी आंखों के नीचे भी काले धब्बे हो गए और आप इसे नजरअंदाज कर रहे हैं, तो ये आपके लिए भारी पड़ सकता है। अक्सर लोग इसे थकान, नींद की कमी या तनाव के कारण होने वाली समस्या मान लेते हैं। लेकिन हकीकत इससे कहीं गंभीर हो सकती है। मेडिकल रिपोर्ट्स बताते हैं कि आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स सिर्फ आपके लुक की समस्या नहीं, बल्कि कई बार यह शरीर के अंदर छिपे किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ श्रुति अस्थाना बताती हैं, हमारी आंखों के नीचे की त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है। जब उसमें खून का प्रवाह ठीक से नहीं होता या वहां की कोशिकाओं को ऑक्सीजन कम मिल पाता है, तो वह हिस्सा गहरा दिखाई देने लगता है। नींद की कमी, हाई स्क्रीन टाइम, पोषण की कमी, डिहाइड्रेशन, एलर्जी या कुछ प्रकार के हार्मोनल बदलावों को इस समस्या का कारण माना जाता है।

इन बिमारियों का हो सकता है संकेत

डार्क सर्कल्स की समस्या काफी बढ़ गई है। इसके लिए कई कारणों जैसे पारिवारिक इतिहास और भारतीय आबादी में मेलेनिन के उच्च स्तर को प्रमुख माना जाता है। इसके अलावा जीवनशैली संबंधी गड़बड़ी जैसे नींद की कमी, तनाव, अस्वास्थ्यकर आहार और लंबे समय तक कंप्यूटर-मोबाइल का उपयोग भी इस दिक्कत को बढ़ा सकते हैं। उम्र बढ़ने-एलर्जी, धूप में रहने, डाहाइड्रेशन और कुछ त्वचा संबंधी समस्याओं के कारण भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। वहीं कुछ स्थितियों में ये धब्बे लिवर, किडनी या थायरॉइड से जुड़ी परेशानियों का भी शुरुआती संकेत हो सकते हैं, इसलिए इन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox