पुणे अल्ट्रा मैराथन में बहादुरगढ़ के गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-24 घंटे लगातार दौड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

बहादुरगढ़/सिमरन मोरया/-  बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) के धावक गुलाब सिंह ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित प्रथम ’24 घंटे मानसून स्टेडियम दौड़’ में अपनी सहनशक्ति और संकल्प का लोहा मनवाते हुए पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (AFMC), पुणे में आयोजित इस प्रतिष्ठित अल्ट्रा दौड़ प्रतियोगिता में गुलाब सिंह ने लगातार 24 घंटे दौड़कर समग्र मुक्त वर्ग (Overall Open Category) में दूसरा स्थान हासिल किया।

400 मीटर ट्रैक के लगाए 364 चक्कर-
इस बेहद चुनौतीपूर्ण और थका देने वाली प्रतियोगिता में गुलाब सिंह ने अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने 400 मीटर के ट्रैक पर लगातार दौड़ते हुए कुल 364 चक्कर पूरे किए। उनकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा, पुणे के सहायक कमांडेंट ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। खेल प्रेमियों का कहना है कि गुलाब की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, कड़े अनुशासन और कभी न हार मानने वाले जज्बे का परिणाम है।

अरावली फॉक्स्ड रन में भी छाया बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप-
गुलाब सिंह की इस ऐतिहासिक सफलता के साथ-साथ, रविवार को अरावली क्षेत्र में आयोजित ‘फॉक्स्ड रन’ में भी बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों का जलवा रहा। इस दौड़ में ग्रुप के 15 धावकों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक किया।

“24 घंटे तक लगातार दौड़कर पोडियम दूसरा स्थान हासिल करना कोई सामान्य बात नहीं है। यह वर्षों की तपस्या, अनुशासन और समर्पण का नतीजा है। गुलाब सिंह की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे बीआरजी परिवार को गर्व है।”

फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली का संदेश-
संस्थापक दीपक छिल्लर ने अरावली दौड़ में भाग लेने वाले सभी 15 धावकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का उद्देश्य केवल पदक जीतना या रिकॉर्ड बनाना नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक को एक स्वस्थ, सक्रिय और फिट जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। बीआरजी आज राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराकर बहादुरगढ़ को खेल और फिटनेस के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox