”गन कल्चर के खिलाफ नजफगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

”गन कल्चर के खिलाफ नजफगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई”

-24 घंटे में पुलिस ने दबोचे 6 बदमाश, पांच पिस्तौल, 32 जिंदा कारतूस व 6 मैगजीन की बरामद

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ शिवकुमार यादव/- द्वारका जिले में शुक्रिया अपराधिक ग्रहण का सफाया करने तथा अवैध हथियारों की समस्या को समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नो गन्स, नो गैंग्स अभियान के तहत नजफगढ़ पुलिस ने गन कल्चर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटे में 6 बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों से एक लाइसेंसी पिस्टल पांच देसी पिस्टल 32 जिंदा कारतूस व 6 मैगजीन बरामद की है। नजफगढ़ थाना पुलिस की इस सफलता पर डीसीपी कुशल पाल सिंह ने भी प्रशंसा की है।

यह पूरी कार्रवाई द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-प्रथम विकास मीणा के दिशा-निर्देशों पर चलाई जा रही है।

24 घंटे में पुलिस की 3 बड़ी कार्रवाइयां-
थाना प्रभारी एसएचओ इंस्पेक्टर साही राम मीणा, जांच प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश विष्णोई और एसीपी नजफगढ़ राज कुमार बजारिया की देखरेख में पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में जाल बिछाकर इन बदमाशों को दबोचा।

पहली कामयाबी: नाकेबंदी कर क्रेटा सवार 2 बदमाश दबोचे-
नजफगढ़ थाने के इंस्पेक्टर ओ.पी. विष्णोई और कांस्टेबल बिजेंद्र देर रात करीब 12:30 बजे यूईआर-II रोड के पास गश्त पर थे। इसी दौरान द्वारका की तरफ से एक काले रंग की हुंडई क्रेटा कार आती दिखी। पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया, तो ड्राइवर ने गाड़ी भगाकर भागने की कोशिश की। मुस्तैद पुलिस टीम ने सरकारी गाड़ी आगे लगाकर रास्ता रोका और कार सवार दोनों युवकों को दबोच लिया।

दूसरी कामयाबी: गंदा नाला रोड से लोडेड पिस्टल के साथ दबोचा-
हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद जब जय विहार फेज-I के पास गंदा नाला रोड पर गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दौड़कर उसे पकड़ लिया।

तीसरी कामयाबी: हरियाणा का इनामी हत्यारा ‘कालिया’ गिरफ्तार-
हेड कांस्टेबल परमिंदर को हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र के जरिए एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा का एक वांछित अपराधी नजफगढ़ की प्रेम विहार कॉलोनी में अवैध हथियार के साथ छिपा हुआ है। यह आरोपी जिला झज्जर (हरियाणा) के एक मर्डर केस में फरार चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 पिस्टल और 32 कारतूस रिकवर किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए यह “नो गन्स, नो गैंग्स” अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox