पीएम मोदी से मिले महाराष्ट्र के सीएम उधव ठाकरे, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी से मिले महाराष्ट्र के सीएम उधव ठाकरे, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

-सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर सीएम ने मराठा आरक्षण पर की चर्चा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खास मुद्दों को लेकर मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने मराठा आरक्षण और चक्रवात राहत उपायों के लिए वित्तीय सहायता जैसे मुद्दों पर चर्चा की। सीएम के साथ्ज्ञ डिप्टी सीएम अजित पवार और मंत्री अशोक चव्हाण भी इस बैठक में मौजूद थे।
                    प्रधानमंत्री से बैठक के बाद सीएम उद्धव ने कहा कि महाराष्ट्र समेत सभी राज्यों के जल्द से जल्द वैक्सीन चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र ने ये जिम्मेदारी राज्यों को सौंपी थी लेकिन वैक्सीन की सप्लाई ही बीच में ठीक नहीं रही.। उन्होंने बताया कि मराठा आरक्षण, मेट्रो के ‘कार शेड’, जीएसटी मुआवजे से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री से बातचीत हुई है।
                  उद्धव ने उम्मीद जताई कि मंगलवार को प्रधानमंत्री की ओर से किए गए ऐलान के बाद वैक्सीन सप्लाई में आने वाली रुकावटें दूर हो जाएंगी और जल्द ही हर भारतीय तक वैक्सीन की पहुंच होगी। बीजेपी से रिश्तों पर उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक तौर साथ नहीं हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हमारा रिश्ता टूट गया है। उन्होंने कहा मैं कोई नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था जो अलग से जाकर उनसे बात करनी पड़े, इसमें कुछ छुपाने जैसा नहीं है।
                   प्रधानमंत्री के साथ हुई उद्धव ठाकरे की इस बैठक में मराठा आरक्षण पर चर्चा हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों महाराष्ट्र में नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण देने से संबंधित 2018 का आरक्षण कानून खारिज कर दिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox