पीएम के कार्यक्रम में शरद पवार के जाने पर उद्धव शिवसेना दिखी नाराज, कसा तंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम के कार्यक्रम में शरद पवार के जाने पर उद्धव शिवसेना दिखी नाराज, कसा तंज

-कहा- एनसीपी प्रमुख इस कार्यक्रम से दूर रह सकते थे

मुबई/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनसीपी चीफ शरद पवार भी थे। इतना ही नहीं इस मौके पर पीएम मोदी के अलावा सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार एक ही मंच पर मौजूद रहे। वहीं अब इस कार्यक्रम को लेकर राजनीति शुरू हो गई हैं। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार इस कार्यक्रम से दूर रह सकते थे।

पीएम मोदी पर लगाए आरोप
शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ’सामना’ के एक संपादकीय में दावा किया कि पीएम मोदी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और फिर पार्टी में विभाजन कराया और महाराष्ट्र की राजनीति को खराब कर दिया। कुछ लोगों के मन में शरद पवार को लेकर संदेह हैं और अच्छा मौका था ऐसे संदेह को जवाब देने का वह इस कार्यक्रम से दूर रह सकते थे लेकिन उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आया।

शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेता से लोगों की काफी उम्मीदें
सामना में कहा गया है कि अगर शरद पवार एनसीपी में विभाजन के विरोध में पीएम मोदी के कार्यक्रम से दूर रहते, तो उनके साहस की सराहना की जाती। साथ ही आगे कहा कि देश तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा है और इस उद्देश्य के लिए 26 विपक्षी दलों वाला इंडिया गठबंधन बनाया गया है और शरद पवार गठबंधन के अग्रणी सेनापति हैं। सामना में कहा गया है कि शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेता से लोगों की काफी उम्मीदें हैं।

मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी बोलने को तैयार नहीं
आगे पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि मणिपुर में हुई हिंसा पर पीएम मोदी बोलने को तैयार नहीं हैं और देश के नेता का इस मुद्दे पर न बोलना राष्ट्रीय हित में नहीं है। पुणे में प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और राकांपा कार्यकर्ता इसमें हिस्सा ले रहे हैं। वहीं उनके प्रमुख लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे है। उनके साथ इस कार्यक्रम में सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने मंच साझा किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox