अजरबैजान से भारत प्रत्यपित किया गया सचिन बिश्नोई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अजरबैजान से भारत प्रत्यपित किया गया सचिन बिश्नोई

-सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी सचिन बिश्नोई,

अजरबैजान/चंडीगढ़/-सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन बिश्नोई उर्फ सचिन थापन को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अजरबैजान के बाकू से भारत प्रत्यर्पित कर लिया है। उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण से इस हत्याकांड में कई खुलासे होंगे। कुछ दिन पहले ही सचिन बिश्नोई को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था।

 आरोप है कि मूसेवाला की हत्या के बाद वह फर्जी पासपोर्ट से विदेश भाग गया था। उसे भारत लाने से पहले उससे दिल्ली पुलिस पूछताछ करेगी। उसके बाद पंजाब पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। सचिन बिश्नोई की सिद्धू मूसेवाला की हत्या में अहम भूमिका है। इससे पहले लॉरेंस के एक करीबी विक्रम बराड़ को यूएई से डिपोर्ट किया गया है। उसकी भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अहम भूमिका थी।
                गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ ने एक फेसबुक पोस्ट में स्वीकार किया था कि उसने बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाई थी। इसके बाद एक निजी चैनल पर जेल से दिए इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने यह बात कबूली थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox