पिस्टल के बल पर बुजुर्ग कर्मी से लूटे 25 लाख

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पिस्टल के बल पर बुजुर्ग कर्मी से लूटे 25 लाख

-पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, 24.78 लाख किए बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बृहस्पतिवार को दिल्ली के प्रसाद नगर में कुछ बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कारोबारी के बुजुर्ग कर्मचारी से 25 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज किया और बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी की जांच कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई रकम में से 24.78 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। पीड़ित ने जहां से रकम ली थी, वहीं काम करने वाले कर्मचारी मोहित ने साथियों के साथ लूटपाट की साजिश रची थी।
                   पुलिस के अनुसार, महावीर (75) कारोबारी अशोक मिश्रा का कर्मचारी है। बृहस्पतिवार को अशोक ने महावीर को रैगरपुरा और करोलबाग से 25 लाख रुपये लेकर आने के लिए कहा। शाम को महावीर पैसे लेकर कार्यालय जा रहे थे। प्रसाद नगर के मोहल्ला क्लिनिक के पास दो लड़के उनके पास आए और पिस्टल दिखाकर बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया और बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने बदमाशों के भागने के दिशा में लगे तीन सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
                 पीड़ित ने जहां से पैसे लिए थे वहां पर पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस को पता चला कि पीड़ित ने रैगरपुरा के आशीष मोदी के यहां से रुपये लिए थे। पुलिस ने आशीष के यहां काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मोहित और उसके भाई रोहित के बयान पर पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मोहित, गगन और पीयूष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि मोहित तीन महीने से आशीष के यहां काम कर रहा था। यहां पैसे के लेनदेन देखकर उसने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox