नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना से दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड जाने की अनुमति देने की फिर से अपील की। अपील में केजरीवाल ने पंजाब में बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए शिक्षकों के ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर जाने की बात भी कही। बता दें कि आज ही पंजाब के 36 प्रिंसिपल का पहला बैच ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर रवाना हो गया है। ये पंजाब के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के 36 प्रिंसिपल का पहला बैच आज ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर रवाना हो गया है। ये पंजाब के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है। एलजी साहिब से मेरी गुजारिश है, दिल्ली के टीचर्स को भी ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड जाने दीजिए। दिल्ली के टीचर्स और बच्चों से आप इतनी नफरत क्यों करते हैं?


More Stories
”KVK” दिल्ली में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
JPSC परीक्षा में कथित सौदेबाजी का खुलासा, करोड़ों के लेन-देन के दावे से मचा हड़कंप
राजेश गहलोत की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
15 अगस्त से पहले दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप, 6 अहम ठिकानों पर अलर्ट!
1350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार!
दो चोरी की बाइक के साथ ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार