पालम गांव पंचायत में जल बोर्ड की लापरवाही का भंडाफोड़, प्रशासन से समाधान की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पालम गांव पंचायत में जल बोर्ड की लापरवाही का भंडाफोड़, प्रशासन से समाधान की मांग

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  चौदह सौ वर्ष पुराने ऐतिहासिक पालम गांव की मूलभूत सुविधाओं — पानी, सीवर, सड़क और सफाई — से जुड़ी गंभीर समस्याओं के समाधान को लेकर रविवार को एक महा पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, आरडब्ल्यूए, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक और युवाओं ने भाग लिया।

पंचायत का आयोजन पालम गांव स्थित शिव मंदिर में हुआ, जिसमें वक्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं पर चिंता जताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि एकजुट होकर ठोस कार्ययोजना बनाई जाए ताकि गांव का समग्र एवं आधुनिक विकास संभव हो सके।

मुख्य मुद्दे और वक्तव्य
रणबीर सिंह सोलंकी, चेयरमैन फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा चेतना मंच ने कहा कि अमर शहीद जय प्रकाश गौड़ गोल चक्कर से जाट चौपाल तक की सड़क खोदे हुए चार महीने बीत चुके हैं। अधूरे पड़े कार्य से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई झेलनी पड़ रही है।

उन्होंने बताया कि सत्यनारायण मंदिर पालम गांव हरिजन बस्ती से पानी की मुख्य लाइन में मात्र 10 मीटर पाइपलाइन जोड़नी है, जिसकी मंजूरी फरवरी माह में ही मिल चुकी है, लेकिन जल बोर्ड की लापरवाही के कारण काम शुरू नहीं हुआ। इसी तरह डी-ब्लॉक, डी-1/24-25 के पास 180 मीटर पाइपलाइन जोड़ने की स्वीकृति भी फरवरी 2024 में मिल चुकी है, किंतु यह कार्य भी अधर में लटका हुआ है। पुरानी पाइपलाइन जर्जर होने के कारण पानी का रिसाव लगातार हो रहा है और बहुमूल्य संसाधन बर्बाद हो रहे हैं। सोलंकी ने मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, सांसद और विधायक से हस्तक्षेप कर रुके हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

अन्य वक्ताओं की राय
एडवोकेट राकेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक सड़क और नाली निर्माण कार्य की समय-सीमा तय होनी चाहिए। समय पर कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में संबंधित विभाग पर कड़ी कार्रवाई होनी आवश्यक है।

उपस्थित गणमान्य
पंचायत में दादादेव मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष ओमवीर सोलंकी, जगदीश सोलंकी, अमर सिंह, जितेन्द्र, राजपाल,बी. एस. चौहान, रज्जू, देवेन्द्र जोशी,धर्मवीर, ब्रह्म सिंह, मनीष जैन, महेंद्र जैन, दिनेश सोलंकी, दिलबाग सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox