पादरी के बयान पर भाजपा ने बोला केरल सरकार पर हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पादरी के बयान पर भाजपा ने बोला केरल सरकार पर हमला

-कांग्रेस व सीपीएम ने किया भाजपा नेता के बयान का विरोध

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/केरल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बिशप जोसेफ कल्लारंगट के युवा कैथोलिक लड़कियां राज्य में “लव एंड ड्रग जिहाद” की शिकार होने वाली टिप्पणी पर केरल की राजनीति गर्म हो गई है। भाजपा ने राज्य सरकार और कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला है। भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री के श्रीधरन ने कहा कि उन्हें आश्चर्य हो रहा है कि उनके बयान पर कांग्रेस और सीपीएम के नेता विरोध क्यों कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विजयन ने भी उनके बयान की निंदा की है।
                     केरल के एक चर्च के बिशप जोसेफ कल्लारंगट के बयान पर सियासत शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि जब जिहादियों का विरोध और भंडाफोड़ किया जा रहा है तो वे आलोचना या निंदा क्यों कर रहे हैं। यह बात समझ से परे है।
                     यहा बता दें कि चर्च के बिशप जोसेफ कल्लारंगट ने कहा था कि युवा कैथोलिक लड़कियां राज्य में “लव एंड ड्रग जिहाद” की शिकार हो रही थीं और गैर-मुसलमानों की छवि खराब करने के लिए एक रणनीति तैयार की जा रही है।  कोट्टायम जिले के कुरुविलंगाडु में एक चर्च समारोह में बोलते हुए, कल्लारंगट ने कहा, “उन्होंने महसूस किया है कि भारत जैसे लोकतंत्र में हथियार उठाना और दूसरों को नष्ट करना आसान नहीं है और उन्होंने गैर-मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए हैं। जिहादी गैर-मुसलमानों को नष्ट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें लव जिहाद और ड्रग जिहाद शामिल हैं।
                    गौरतलब है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बिशप जोसेफ कल्लारंगट के उस बयान की निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि युवा लव एंड नारकोटिक्स जिहाद की शिकार हो रही हैं। मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि जिम्मेदार पदों पर रहने वालों को सतर्क रहना चाहिए और समाज में धार्मिक विभाजन नहीं पैदा करना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox