
मानसी शर्मा /- पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल ही में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है, जो पिछले 147वर्षों में पहले किसी टीम को नहीं झेलना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुल्तान टेस्ट में, पाकिस्तान ने पहली पारी में 556रन बनाकर भी पारी के अंतर से हार का सामना किया। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहला मौका है जब कोई टीम पहली पारी में 500रन से अधिक बनाने के बावजूद पारी के अंतर से हारी। इंग्लैंड ने इस मैच में पाकिस्तान को पारी और 47रन से हराया।
इंग्लैंड की तूफानी बैटिंग के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर
पाकिस्तान को अपने घर में इस शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 823रन बनाकर 7विकेट के नुकसान पर एक रिकॉर्ड बढ़त हासिल की। इससे पाकिस्तान की टीम ने सरेंडर कर दिया, और दूसरी पारी में वे केवल 220रन पर ऑलआउट हो गए। इस तरह, पाकिस्तान पहली पारी में 500से ज्यादा रन बनाने के बावजूद पारी के अंतर से हार गई।
फैंस के बीच निराशा और गुस्सा
इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना चारों ओर हो रही है। पाकिस्तानी फैंस अपने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से बेहद निराश हैं और सोशल मीडिया पर टीम की बुरी तरह से आलोचना कर रहे हैं। कई फैंस ने साफ लिखा है कि इस टीम ने उनका सिर शर्म से झुका दिया है।
टेस्ट इतिहास में चौथी बार 550+ रन बनाकर हार
यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में केवल चौथा मौका है जब किसी टीम ने पहली पारी में 550रन से अधिक बनाकर हार का सामना किया है। ऐसा पहला वाकया 1894में हुआ था, जब ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 579रन बनाकर हार झेली थी। 2003में ऑस्ट्रेलिया ने 556रन बनाकर भारत से हार का सामना किया था, और इंग्लैंड ने 2006में 551रन बनाकर हार मानी थी। लेकिन यह पहला अवसर है जब किसी टीम ने 500रन से अधिक बनाकर पारी के अंतर से हार का सामना किया है।
हैरी ब्रूक का अद्भुत प्रदर्शन
इंग्लैंड की इस जीत के हीरो हैरी ब्रूक और जो रूट रहे। हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हैरी ब्रूक को मिला, जिन्होंने 322गेंदों पर 317रन की ऐतिहासिक पारी खेली। जो रूट ने भी 262रन (375गेंद) बनाए, जो उनका छठा दोहरा शतक था। हैरी ब्रूक ने करियर का पहला तिहरा शतक बनाया, जो मुल्तान में खेली गई सबसे बड़ी पारी भी है। इसके साथ ही, उन्होंने वीरेंद्र सहवाग से मुल्तान का सुलतान टाइटल छीन लिया, जिन्होंने इसी मैदान पर 309रन की पारी खेली थी।
इस शर्मनाक हार ने पाकिस्तान क्रिकेट की स्थिति को गंभीरता से सवाल में डाल दिया है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम आगे कैसे प्रतिक्रिया देती है।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत