पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में किया सीजफायर का उल्लंघन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में किया सीजफायर का उल्लंघन

-जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक पाकिस्तान ने किए ड्रोन अटैक,

जम्मू-कश्मीर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर को नकारते हुए कुछ ही घंटों बाद सीजफायर का उल्लंघन कर दिया है। पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब 7ः30 बजे सबसे पहले जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात के कच्छ तक भारी संख्या में ड्रोन अटैक किया। जम्मू के राजोरी के सुंदरबनी सेक्टर में गोलाबारी भी शुरू की है। हालिया तनातनी के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान ने सुंदरबनी सेक्टर में मोर्चा खोला। रात करीब साढ़े आठ बजे श्रीनगर में एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं। जम्मू में ड्रोन देखे जाने की बात सामने आई है। इस हमले से पाकिस्तान को लेकर कई सवाल खड़े हो गए है। विशेषज्ञों की माने तो पाकिस्तान की हुकुमत व सेना में तालमेल का अभाव है और सेना अपनी सरकार का हुकुम नही मान रही है। वहीं कुछ का कहना है कि ऐसा लगता है कि जनरल मुनीर ने शहबाज के खिलाफ बगावत की दी है। यह हमला उसी का नतीजा है। हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान के इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

धमाकों की आवाज से टूटे घरों के शीशे
सीजफायर की घोषणा के बाद लोग चर्चाओं में मशगूल हो गए कि अब शांति आएगी। पर, शाम 7ः30 बजते ही पाकिस्तान की तरफ से सुंदरबनी व उससे सटे क्षेत्रों में पहली बार भारी हथियार से गोलाबारी की गई। सुंदरबनी के साथ लगते गांव पैली के युवा राहुल शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से दागे आर्टिलरी के गोले उनके गांव व जंगल में गिरे। इन धमाकों के साथ ही स्थानीय लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर चले गये। ग्रामीणों ने बताया कि धमाकों की आवाज इतनी जोरदार थी कि लोगों के घरों के शीशे तक टूट गए। गोलाबारी के साथ ही ड्रोन से भी हमला किया गया जिसे हवा में ही मार गिराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें पाकिस्तान और पाकिस्तानी फौज पर कतई भरोसा नहीं। छंब सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन हुआ है।

कठुआ में ब्लैकआउट, अरनिया और उधमपुर में फायरिंगः
अरनिया व कानाचक में कम से कम तीन-तीन ड्रोन देखे गए। बीएसएफ ने दोनों जगह ड्रोनों को नष्ट करने के लिए फायरिंग की। सांबा में भी ड्रोन देखे गए। सांबा, राजौरी के साथ ही कठुआ में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है। सायरन की आवाज भी गूंज रही है। आरएसपुरा सेक्टर में भी धमाके शुरू होते ही प्रशासन ने सायरन बजाकर अलर्ट किया। उधमपुर में फायरिंग की आवाजें गूंज रही हैं। जम्मू में ब्लैकआउट तो नहीं है, लेकिन लोगों ने खुद ब्लैकआउट कर दिया है। जहां लाइटें जलती दिख रहीं, वहां पुलिस बंद करा रही है। रामगढ़ क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से गोलीबारी की जा रही है। सेना सभी जगहों पर मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

गुजरात के कच्छ में भी ड्रोन अटैक
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने ट्वीट किया, “कच्छ जिले में कई ड्रोन देखे गए हैं। अब पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। कृपया सुरक्षित रहें, घबराएं नहीं।“

पंजाब के कई इलाकों में ड्रोन अटैक, राघव चड्ढा ने दी जानकारी
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, ’3 घंटे से भी कम समय में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया! पश्चिमी क्षेत्र से रिपोर्ट आ रही हैं। फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पंजाब के अन्य हिस्सों में ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है। पंजाब के फिरोजपुर में पूरी तरह ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।

राजस्थान के जैसलमेर में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।

राजस्थान के बाड़मेर शहर में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।

श्रीनगर में धमाकों की आवाज, सीएम उमर अबदुल्ला ने दी जानकारी
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज भी धमाकों की आवाज सुनी गई। सीएम उमर अबदुल्ला ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि आखिर संघर्ष विराम का क्या हुआ? श्रीनगर में धमाकों की आवाजें सुनी गईं।    
          सीजफायर उल्लंघन पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ट्वीटर पर ट्वीट कर लिखा, आखिर संघर्ष विराम का क्या हुआ? श्रीनगर में धमाकों की आवाजें सुनी गईं!

वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि श्रीनगर में कई विस्फोट हुए हैं। लालचौक, बीबी कैंट एरिया और सफापोरा में विस्फोट हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ब्लैकआउट के बीच भारतीय वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन के हमले के नाकाम किया। इलाके में विस्फोटों की आवाज़ सुनी जा सकती है

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox