
रुद्रप्रयाग/चंद्रपुरी/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के चंद्रपुरी क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नेपाली मूल के मजदूर ने एक स्थानीय महिला से लूटपाट की कोशिश की। घटना के दौरान महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं और आरोपी को पकड़ लिया।

स्थानीय महिलाओं ने आरोपी की जूतों से पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी मजदूर क्षेत्र में एक निर्माण कार्य में लगा हुआ था और घटना के समय अकेली महिला को देखकर उसने लूट की कोशिश की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना दोबारा न हो।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!