पहाड़ों पर बढ़ रही जलसैलाब की आफत, लोगों की जान जोखिम में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पहाड़ों पर बढ़ रही जलसैलाब की आफत, लोगों की जान जोखिम में

-उत्तराखंड के धराली के बाद अब हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में फटा बादल, 413 लोगों की बचाई गई जान

धराली/किन्नौर/शिव कुमार यादव/- उत्तराखंड के उत्तरकाशी धराली में बादल फटने की घटना से हुई भयंकर तबाही के बीच अब हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बादल फटने की घटना सामने आई है।  बड़ी संख्या में घर, रिसॉर्ट और होटल बह गए हैं। सेना के जवानों समेत बड़ी संख्या में लोग लापता है। मौसम ठीक ना होने के कारण अभी ठीक से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया है।

किन्नौर में बादल फटने से बड़ी संख्या में लोग बाढ़ में फंस हुए हैं। आईटीबीपी की 17वीं बटालियन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है और 413 से अधिक लोगों की जान बचाई है। ये सभी तीर्थयात्री थे, जो कैलाश यात्रा पर निकले थे। यह बचाव अभियान आईटीबीपी के 1 गैजेटेड अधिकारी, 4 सबऑर्डिनेट अधिकारियों और 29 अन्य रैंक के जवानों द्वारा एनडीआरएफ की 14 सदस्यीय एक टीम के समन्वय से चलाया जा रहा है।

हिमाचल में बारिश-बाढ़-लैंडस्लाइड से तबाही
अभी तक 500 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। एहतीयातन मंडी-कुल्लू, शिमला में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। किन्नौर जिले के एक नाले में भयंकर बाढ़ आई है। कई जगह चलती बसों पर पेड़ गिरने से लोग फंसे हुए हैं। बद्दी में पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। मानसून सीजन में अभी तक 192 लोगों की मौत हुई है, 1852 करोड़ की संपत्ति को नुकसान हुआ है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox