पंचकूला में भारी बारिश का कहर, मोरनी के रास्ते बंद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंचकूला में भारी बारिश का कहर, मोरनी के रास्ते बंद

पंचकूला/अनीशा चौहान/-  हरियाणा के पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रायपुर रानी से मोरनी की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग भूस्खलन की वजह से पूरी तरह बाधित हो गया है। पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे हैं, जिससे यातायात ठप हो गया है।

रास्ते में मलबा, पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं
स्थानीय लोगों ने बताया कि भारी भूस्खलन के चलते सड़क पर इतनी मिट्टी और चट्टानें आ चुकी हैं कि अब वहां पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और अब तक प्रशासन की ओर से कोई भारी मशीनरी मौके पर नहीं पहुंच पाई है।

हालांकि, ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और फावड़े-तसले लेकर खुद ही रास्ता साफ करने में जुट गए हैं। यह ग्रामीणों की संघर्ष और आत्मनिर्भरता की मिसाल है।

अन्य रास्ते भी भूस्खलन की चपेट में
मोरनी से बड़ी शेर को जोड़ने वाला दूसरा मार्ग भी अब भूस्खलन की चपेट में आ गया है। लगातार बारिश के कारण जमीन खिसकने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे इस इलाके के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटने की आशंका बन गई है।

प्रशासन से की गई त्वरित सहायता की मांग
इलाके के स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि शीघ्र जेसीबी मशीनें भेजकर मलबा हटवाया जाए ताकि रास्ते को फिर से खोला जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो मौजूदा हालात में सहायता पहुंचाना बहुत मुश्किल हो सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox