पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं पर सिविक सेंटर में हुई महत्वपूर्ण बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं पर सिविक सेंटर में हुई महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली/ अनीशा चौहान/-  सिविक सेंटर में आज पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी नगर निगम की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मेयर श्री राजा इकबाल जी और MCD कमिश्नर श्री अश्विनी कुमार जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में विधायक श्री संदीप सहरावत जी, नजफगढ़ जोन के चेयरमैन श्री अमित खरखड़ी जी, और क्षेत्र के सभी सम्माननीय पार्षदों ने भाग लिया। सभी जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट्स, और अन्य नागरिक सुविधाओं पर खुलकर चर्चा की।

बैठक का उद्देश्य था कि इन समस्याओं के लिए मिलकर ठोस समाधान निकाला जाए ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने वार्ड की प्राथमिकताओं और चुनौतियों को साझा किया, साथ ही संभावित योजनाओं और बजट संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक को क्षेत्र को विकसित और सुविधा सम्पन्न बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार की संवादात्मक बैठकों का आयोजन होता रहेगा ताकि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox