
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में बुधवार को झगड़े में दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस को दोपहर करीब 1.30 बजे घटना के बारे में फोन आया। पुलिस ने कहा कि झगड़ा फ्रेंड्स एन्क्लेव के रहने वाले सोनू और अभिषेक नाम के दो लोगों के बीच हुआ।
अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू और उनकी लड़ाई में हस्तक्षेप करने वालों को भी चाकू मार दिया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह ने कहा कि बाद में अभिषेक पर भी काबू पा लिया गया और चाकू मार दिया गया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक और एक अन्य व्यक्ति को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डीसीपी ने कहा कि अन्य तीन लोगों की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार