नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मंत्री पद की शपथ ली। सौरभ के साथ-साथ आतिशी ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मौजूदगी में दोनों मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोनों नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही विभागों के बंटवारे भी कर दिए गए हैं। आतिशी अब से शिक्षा, लोक निर्माण, बिजली और पर्यटन विभाग को संभालेंगी, वहीं सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, पानी और उद्योग विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

सौरभ भारद्वाज लगातार तीसरी बार ग्रेटर कैलाश से विधायक बने हैं। पहली बार 49 दिन की केजरीवाल सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था, लेकिन दूसरी बार सरकार की जगह संगठन में लगाया गया। इस बीच वे संगठन के लिए काम करते रहे। तीसरी बार विधायक बनने और राघव चड्ढा के राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्हें दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया। वे पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं और अन्ना आंदोलन से भी जुड़े थे।
आतिशी पहली बार बनी मंत्री
कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। 2020 में पहली बार वे विधायक बनीं। आतिशी केजरीवाल सरकार के साथ लंबे समय से काम कर रही हैं और उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया की सलाहकार भी रह चुकी हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आए बदलाव के पीछे आतिशी की अहम भूमिका मानी गई है। आतिशी के ही सुझाव पर शिक्षा के क्षेत्र में तमाम बदलाव किए गए हैं।
राजनीति में आने से पहले शिक्षिका रही हैं आतिशी
1981 को जन्मी आतिशी की पढ़ाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बैचलर डिग्री हासिल की। डीयू से पढ़ाई करने के बाद रोड्स स्कॉलशिप हासिल कर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन से मास्टर्स किया। राजनीति में आने से पहले आतिशी ने आंध्रप्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में इतिहास पढ़ाती थीं। उन्होंने कई स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ भी काम किया हैं। वे अन्ना आंदोलन के समय केजरीवाल के संपर्क में आईं।


More Stories
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
एनएचआरडीएफ के पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का समापन, 10 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!