
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/भावना शर्मा/मनोजीत सिंह/- खबर हिमांचल प्रदेश के सिरमौर जिले की है. रात के अँधेरे में सिरमौर जिले के संगड़ाह विकासखंड में एक घर पर बंधे बैलों और गाय और बछड़े पर तेंदुवे ने हमला बोल दिया। तेंदुवे ने अँधेरे में फायदा उठाकर बैल और गाय और उसके बछड़े पर हमला कर दिया। शिवपुर क्षेत्र में मदन सिंह की पशुशाला है। देर शाम उन्हें आभास हुआ कि पशु चिल्ला रहे हैं। ऐसे में उन्होंने देखा पशुशाला में तेंदुवा घुसा था। उन्होंने डर की वजह से बाहर से तुरंत दरवाजा बंद कर दिया। काफी देर पालतू जानवरों और तेंदुवे के बीच लड़ाई चलती रही। पशुशाला में दो बैल, एक गाय और एक बछड़ा था। सभी को तेंदुए ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। ऐसे में काफी देर बाद मदन सिंह ने जा कर देखा तो तेंदुआ मरा मिला। पशुशाला के अंदर. बैलों ने तेंदुवे को जान से मार दिया। इसी इलाके में इससे पहले तेंदुआ कई पशुओं और लोगों पर भी हमला कर चुका था। तेंदुवे कि दहशत से लोग भी खौफ में थे। लोगों ने बताया कि तेंदुवे का इस इलाके मे कई दिनों से आतंक छाया हुआ था। साथ ही पड़ौस के एक गाँव वेरी में भी तेंदुए ने एक महिला को भी हमला कर घायल कर दिया था। तेंदुवे के इस हमले में घायल हुए पशुओं को लेकर पशुशाला मालिक ने ग्राम प्रधान के मार्फ़त सरकार से मुआबजे की मांग की है। क्योंकि हमले में दो बैल एक गाय और एक बछड़ा घायल हुए हैं जिनके बचने की संभावना बहुत कम लग रही है। सम्बंधित मामले की सूचना पुलिस चौकी हरिपुरधार को भी दी गयी है। साथ में वनरक्षक को भी सूचना दी गयी। वन बिभाग की टीम मौके पर पहुँच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
More Stories
मुख्यमंत्री आवास में होली का धूमधाम, सीएम धामी और मंत्रियों ने जमकर खेली होली
माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर, 15 को बाहर निकाला, अन्य की तलाश जारी
संसदीय कार्यमंत्री के बयान से सियासी उबाल, कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
सदन में पहाड़-मैदान का मुद्दा गर्माया, संसदीय कार्यमंत्री और विपक्षी विधायक के बीच तीखी बहस
उत्तराखंड में नया भू-क़ानून पास, विपक्ष ने जताई आपत्ति
मसूरी झड़ीपानी रोड पर कार हादसा, अनियंत्रित वाहन खाई में गिरने से चालक की मौत