पलवल के सीएमओ डॉ. जय भगवान रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पलवल के सीएमओ डॉ. जय भगवान रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

-जांच में अलमारी से मिले 3 लाख रुपये, विजिलेंस टीम ने मारा छापा

पलवल/सिमरन मोरया/- हरियाणा के पलवल जिले में बुधवार देर शाम राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जय भगवान को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उन्हें उनके सरकारी आवास पर 1 लाख रुपये की नकद रिश्वत लेते पकड़ा।

शिकायत के मुताबिक डॉ. जय भगवान एक व्यक्ति से उसके काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत की पुष्टि होने के बाद सतर्कता ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और बुधवार को उनके निवास पर छापा मारा। उस वक्त वे शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में केस दर्ज किया गया है। यह मामला भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 308(2) और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद जब सतर्कता टीम ने उनके सरकारी आवास की तलाशी ली तो वहां अलमारी से 3 लाख रुपये नकद और बरामद हुए। यह रकम कहां से आई और किसके लिए रखी गई थी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

साथ ही अधिकारी इस मामले की भी जांच कर रहे हैं।  इस कार्रवाई के बाद जिले में हलचल मच गई। कई लोगों ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अहम कदम बताया और कहा कि इससे दूसरे अफसरों को भी सबक मिलेगा। ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि सरकार भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाए हुए है और दोषियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डॉ. जय भगवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox