पत्नी की सहेली का हत्यारा पति जयपुर से गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पत्नी की सहेली का हत्यारा पति जयपुर से गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

-पहले की हत्या फिर बनाए अप्राकृतिक संबंध, साड़ी खरीदवाने के बहाने लाया था घर
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नॉर्थ जिला/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- नॉर्थ जिला पुलिस ने बुराड़ी में सहेली के घर से बरामद एक 24 वर्षीय युवती के शव के मामले में हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में सहेली के पति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी की सहेली से यौन संबंध बनाने की कोशिश की थी, लेकिन विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने शव के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया था।
               नॉर्थ जिला डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि शुक्रवार रात को बुराड़ी में सहेली के घर में युवती की लाश मिली थी। जिसपर पुलिस ने कई एंगल से जांच की और पता चला की सहेली का पति फरार है जिसपर पुलिस की शक की सुई उस तरफ घूम गई। पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने की कार्यवाही शुरू की और रविवार देर रात उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
              पुलिस के अनुसार, आरोपी का वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था और वह यौन कुंठित है। शुक्रवार को वह पत्नी की सहेली को साड़ी खरीदवाने के बहाने अपने साथ घर ले आया और घर में उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की। जब पीड़िता ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इसके बाद आरोपी घर में ताला बंद कर मथुरा फरार हो गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox