
मानसी शर्मा /- महाराष्ट्र में वोटों की गिनती जारी है। वहीं, अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, महायुति ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी को जनता ने नकार दिया है। अब रुझाने के बीच नेताओं के बयान भी आने शुरू हो गए हैं। इस सबके बीच अभिनेत्री स्वारा भास्कर ने ईवीएम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल, स्वारा भास्कर के पति फहाद अहमद एनसीपी ( शरद पवार) के टिकट पर अणुशक्तिनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अभी तक की वोटों की गिनती में वह 1500 वोटों से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि उनके खिलाफ महायुति की तरफ से अजित पवार ने सना मलिक को दिया था। सना मलिक नवाब मलिक की बेटी हैं।
स्वारा भास्कर ने अलापा “ईवीएम” राग
इसी बीच अपने पति को चुनाव में पिछड़ता देख अभिनेत्री स्वारा भास्कर ने ईवीएम पर ठिकरा फोड़ दिया है। स्वारा भास्कर ने कहा कि पूरा दिन वोट होने के बाद भी ईवीएम 99 फीसदी चार्ज कैसे रह सकती है। चुनाव आयोग जवाब दे? उन्होंने कहा कि अणुशक्तिनगर विधानसभा में जैसे ही मशीनें खुली, उसके बाद एनसीपी(अजित गुट) के उम्मीदवार को कैसे वोट मिलने लगे।
महाराष्ट्र चुनाव हुआ एकतरफा
अभी तक कि गिनती के मुताबिक महायुति को 227 सीटें और एमवीएम को 55 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। महायुति में भाजपा को 125, शिंदे गुट को 52 और अजित गुट को 32 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, एमवीए खेमे में कांग्रेस को 20, उद्धव गुट को 17 और शरद गुट को 13 सीटें मिलने का अनुमान है। इससे स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि जनता ने महायुति पर फिर से भरोसा जताया है।
वहीं, इस सबके बीच शिवसेना ( उद्धठ गुट) ने वोटों की गिनती पर सवाल खड़ कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ न कुछ तो गड़बड़ हुआ है। हमारी चार-पांच सीटें चोरी हुई है।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत